दैनिक राशिफल 
आज तारीख है 23 जुलाई 2022 दिन शनिवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं। तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं। तो आइए जानते हैं
आज का राशिफल
मेष
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
घर-परिवार के साथ आराम तथा मनोरंजन के साथ समय व्यतीत होगा। मान- सम्मान मिलेगा। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है।अपनी माँ को कोई ऐसी बात ना बोले जो उन्हें बुरी लगे क्योंकि आज आपकी कोई बात उन्हें बहुत बुरी लग सकती है। अपने शब्दों का चुनाव सही से करे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 1
वृष
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। बिगड़े काम बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, ध्यान रखें।दोस्तों के साथ मिलना होगा और कुछ पुरानी बातें होगी। कॉलेज के छात्रों को आज के दिन काम का दबाव कुछ ज्यादा रहेगा लेकिन वे इसमें ज्यादा मन नहीं लगा पाएंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 7
मिथुन
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
अनावश्यक जोखिम न लें। किसी भी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। फालतू खर्च होगा। पुराना रोग उभर सकता है। सेहत को प्राथमिकता दें। लेन-देन में जल्दबाजी से हानि होगी। सभी के बीच रहने का आनंद पाएंगे और कुछ हंसी-मजाक होगा। परिवार में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा और सभी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 6
कर्क
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
यात्रा मनोरंजक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। व्यावसायिक साझेदार पूर्ण सहयोग करेंगे। कोई नया उपक्रम प्रारंभ करने का मन बनेगा।घर में कोई शुभ कार्य हो सकता हैं और सभी का ध्यान उसी ओर रहेगा। यदि घर में कोई पूजा रखवा रहे हैं तो सबसे पहले हनुमान जी को धन्यवाद कहना ना भूले।
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 2
सिंह
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। कोई नया बड़ा काम करने की योजना बनेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। बाहर के काम ज्यादा होंगे और ज्यादातर समय घर के बाहर ही बीतेगा। शाम के समय थोड़ा फ्री हो पाएंगे लेकिन मन में कुछ ना कुछ चलता ही रहेगा।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 9
कन्या
(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। दूसरों की सहायता कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा। आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। कुछ नया करने का सोच सकते है और जिसके लिए भी करेंगे वह उससे बहुत खुश होगा।
शुभ रंग: संतरी
शुभ अंक: 3
तुला
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
बुरी सूचना मिल सकती है। मेहनत अधिक होगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। आय में कमी रहेगी। नकारात्मकता बढ़ेगी। विवाद से क्लेश होगा। जल्दबाजी में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें।सभी के साथ आपका मेलजोल वाला स्वभाव किसी को बहुत पसंद आ सकता है। यदि आप अविवाहित है तो कही से आपको विवाह का ऑफर भी आ सकता है।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 4
वृश्चिक
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। मनपसंद भोजन की प्राप्ति संभव है। अपने किसी करीबी मित्र के साथ आपका मतभेद हो सकता है जिस कारण मन उदास रहेगा। हालांकि आप उसे समझाने का प्रयास करेंगे लेकिन कोई बात आपके मित्र को बुरी लग सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5
धनु
(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्रोध रहेगा। भूमि व भवन संबंधी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। गाड़ी या कोई अन्य सामान खरीदने की योजना भी बन सकती है। कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर अच्छे से विचार-विमर्श अवश्य कर ले।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 2
मकर
(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
घर-परिवार की चिंता रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। बाहर जाने का मन बनेगा। यदि आप किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं लेकिन दूर है तो आज उनके साथ लंबी बातचीत होगी जिसमें कई अनसुलझे प्रश्नों के उत्तर आपको मिलेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 9
कुंभ
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। कार्य करते समय लापरवाही न करें। बनते कामों में बाधा हो सकती है। विवाद से बचें। काम में मन नहीं लगेगा। अपने चाहनेवालों के साथ आपकी बोन्डिंग और मजबूत होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और कुछ लोग आपसे सहायता भी मांग सकते हैं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 3
मीन
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थदर्शन हो सकते हैं। विवेक का प्रयोग करें, लाभ होगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। विरोध होगा।किसी काम से बाहर जाना होगा लेकिन रास्ते में किसी अनजान व्यक्ति से बेवजह का झगड़ा हो सकता है। इसलिये व्यर्थ के झगड़े से बचे और उस पर ध्यान ना दे।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 4
आपका दिन मंगलमय हो






More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली