राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। पश्चिम बंगाल के हावड़ा में जहरीली शराब पीने से नगरा ओपी थाना के कादीपुर गांव के 45 वर्षीय कामेश्वर यादव की मौत बुधवार को हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी मंजू देवी, बेटी 15 वर्षीय आरती तथा बेटा 9 वर्षीय आकाश हावड़ा के लिए निकल गए जहाँ गुरुवार को हावड़ा में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के बड़े भाई राजेश्वर यादव ने बताया कि हावड़ा में जहरीली शराब से लगभग 46 लोगों की जान चली गई है, सभी ने एक ही जगह से शराब खरीदी थी। मृतक लगभग 35 साल से हावड़ा में नट बोल्ट बनाने वाली कंपनी में नट बोल्ट बनाता था। घटना को लेकर गांव व परिवार को सूचना मिलने मातम छाया हुआ है और स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों ने सांत्वना दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग