राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सीबीएसई के 12वीं परीक्षा में साइंस गणित संकाय में अपने स्कूल का टॉपर बनकर उत्कर्ष राज ने घर- परिवार का नाम रोशन किया है। शहर के प्रभुनाथ नगर सोसायटी कॉलोनी के रहने वाले पत्रकार जितेंद्र कुमार पांडेय व रिंकी पांडेय का पुत्र उत्कर्ष राज को 462 (92.4%) अंक मिले हैं। फिजिक्स में 95 ,गणित में 88, केमिस्ट्री में 89, इंग्लिश में 91 और फिजिकल एजुकेशन में 99 अंक हासिल हुए हैं । उत्कर्ष ने बताया कि वह मूल रूप से दाउदपुर के जैतपुर का रहने वाला है। इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा है। सेल्फ स्टडी कर उसने सफलता हासिल की है। उत्कर्ष की सफलता पर परिवार के साथ सगे-संबंधियों व गांव वालों ने भी बधाई दी है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग