राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत नई बाजार मोहल्ला में कुछ दबंगों ने एक युवक के साथ मारपीट करने के बाद उसे बैट-बल्ले से मारकर जख्मी किये जाने क्या वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद आनन-फानन में उसे छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया गया। गंभीर रूप से जख्मी युवक शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत नई बाजार मोहल्ला निवासी गुड्डू राम का 18 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार राम बताया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह घर से कुछ सामान खरीदने के लिए बाजार जा रहा था। उसी बीच मोहल्ले के कुछ दबंगों ने उसे पकड़कर उसके साथ मारपीट किया इस मामले में युवक के द्वारा गांव के कुछ युवकों के खिलाफ बल्ले हुआ धारदार हथियार से वार कर जख्मी किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग