राष्ट्रनायक न्यूज।
रसुलपुर (सारण)। बिगत दिनों एक युवक को शादी समारोह में दोनों हाथों में कट्टा लेकर लहराने का वीडियाे तेजी से वायरल हो रहा था।वायरल वीडियो की जब तहकीकात शुरू हुई तो जानकारी मिली कि यह वीडियो स्थानीय थाना क्षेत्र के देवपुरा गांव के जीतन राम के पुत्र विशाल कुमार का है। युवक की पहचान होते ही स्थानीय थाना अध्यक्ष रामचंद्र तिवारी ने त्वरित करवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक के पास से एक मोबाइल फोन और एक लोहे का बना एक फाइटर मिला। खबर संकलन तक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी। हालांकि इसके पूर्व भी इस युवक पर इसी की गांव की पूनम देवी पति मधुसूदन राम ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग