नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। सांसद राजीव प्रताप रुडी के प्रयास से मुख्यमंत्री सहायता कोष से गंभीर रोग से पीड़ित दरियापुर प्रखण्ड के बेला पंचायत के बेला गांव निवासी मुकेश कुमार को मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से 50 हज़ार का स्वीकृति पत्र मिल गई। सांसद राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर मुखिया प्रतिनिधि छोटू ओझा भाजपा नेता सुमंत बाबा के नेतृत्व में परिजन को स्वीकृति पत्र दिया गया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि विशाल श्रीवास्तव युवा मोर्चा धनन्जय बाबा, बीरेंद्र राम गौरव सिंह ,गब्बर राम आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि छोटू ओझा ने कहा कि सांसद राजीव प्रताप एक ऐसा सांसद हैं जो जात पात की राजनीतिक नहीं करते। सांसद राजीव प्रतात रूडी का कार्यकर्ता एवं कंट्रोल रूम 24 घंटा लोगों का मदद करता हैं। इसके लिए ग्रामीणों ने सांसद राजीव प्रताप रूडी को धन्यवाद दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग