राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। ब्रजपात से मौत मामले में सीओ अखिलेश चौधरी ने मृत किशोरी की आश्रित माता सिमा देवी को चार लाख रुपए का चेक दिया।ज्ञात हो कि परसा प्रखंड के बहरमाड़र गांव में शुक्रवार की शाम में धान रोपनी कर घर लौट रही परशुराम शर्मा की 16 वर्षीय पुत्री की ब्रजपात के चपेट में आने मौके पर मौत हो गई थी।इसके बाद सीओ अखिलेश चौधरी ने शनिवार को मृतक के परिजनों को आपदा मद से चार लाख की सहायता के तौर पर चेक सौंपा। मौके पर मुखिया सुनील कुमार राम,नाजिर मुकेश कुमार,कर्मचारी विनय श्रीवास्तव सहित अन्य भी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग