पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना परिसर में सीआई म शैफुल्लाह रहमानी एवं थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से जनता दरबार लगा कुल- 15 मामले में से 11 मामले का निष्पादन कर दिया। सीआई एवं थानाध्यक्ष के अलावे एसआई बिपीन कुमार एएसआई उपेन्द्र प्रसाद यादव एवं अंचल के बड़ा बाबू शशिकांत के उपस्थिति में आयोजित जनता दरबार में कुल- 15 मामले में से 11मामले का निष्पादन कि गया गया। 5 नये मामले आया है जिसमें से एक मामले का निष्पादन किया गया। जबकि पूर्व के 10मामले में से सभी 10 मामले का निष्पादन कर दिया गया। अंचल निरीक्षक म शैफुल्लाह रहमानी ने बताया कि मशरक थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में आये 15 मामले को गंभीरता से सुनवाई करते हुए 11 मामले का निष्पादन कर दिया गया। जबकि नये 5में से एक मामले का निष्पादन कर दिया गया। 4 मामले को जांच में भेजा गया। जनता दरबार में सुबह 10 बजे से ही क्षेत्र के लोगों का जमावड़ा होने लगा। पूर्व के 10 में से 10 मामले का निष्पादन के बाद नये 5 में से 4 मामले का जांच चल रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग