राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती शनिवार को राजेंद्र कॉलेज सेहत केंद्र और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान मे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्वयंसेवक रुपेश कुमार, निषाद और कविता कुमारी ने रक्तदान किया। प्राचार्य बैकुंठ पांडेय ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई समाज सेवा नहीं है। इसलिए रक्तदान को महादान कहते हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी रमेश कुमार, तनू चटर्जी के साथ स्वयंसेवक अभिषेक कुमार, सचिन कुमार चौरसिया और मंगलम कृष्णन ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्द्धन किया। मौके पर सदर अस्पताल छपरा के ब्लड बैंक की पदाधिकारी डॉ. किरण ओझा एवं ब्लड बैंक के इंचार्ज धर्मवीर कुमार आदि उपस्थित थे। सेहत केंद्र के नोडल अधिकारी ने इस नेक कार्य हेतु छात्रों को शुभकामना दी है। इसके पूर्व भी राजेंद्र कॉलेज के 22 स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग