राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। थाने की गश्ती पुलिस ने एकारी गांव के मिथिलेश यादव के घर के समीप स्थित झाड़ी से 20 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया। वहीं पुलिस को देखकर कारोबारी मिथिलेश यादव मौके से फरार हो गया। इसके बाद से पुलिस अवैध शराब के फरार कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए उसके संबंधित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इसी क्रम में दोनों हाथों में हथियार लेकर सोशल मीडिया पर फोटो वायरल के मामले में गिरफ्तार देवपुरा मठिया गांव निवासी युवक विशाल कुमार राम से रसूलपुर पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग