राष्ट्रनायक न्यूज।
दाउदपुर (सारण)। थाना पुलिस ने रविवार को अलग-अलग कांडों में तीन आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार छपरा -सिवान मुख्य मार्ग पर फ्लाई ओवर के सबदरा मोड़ के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बोरी में 50 लीटर देशी शराब के साथ एक बाइक को जप्त कर लिया। वहीं तस्कर बंगरा गांव निवासी वीरेंद्र साह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दाउदपुर पुरानी चट्टी पर छापेमारी कर एक शराबी को पकड़ लिया। जबकि पुलिस ने पूर्व में शराब की तस्करी मामले में फरार चल रहे कोहड़ा के हेमंत राम को गिरफ्तार कर लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग