राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। छपरा-बलिया रेलखंड पर मांझी स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक के पास से पुलिस ने 20 वर्षीय एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया है। जिसकी पहचान करने की पुलिस कोशिश कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह मांझी रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैक के समीप एक युवती के पड़े क्षत-विक्षत शव पर कुछ लोगों की नजर पड़ी। जिसे कुत्ते नोच रहे थे। उसके बाद मांझी पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को उठा कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। कुछ लोग ट्रेन से गिरकर मरने की बात कर रहे हैं तो कुछ लोग आत्महत्या या साजिश के तहत हत्या कर युवती के शव को ट्रैक के समीप फेंकने की बात कह रहे हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग