- विधायक द्वारा शिलान्यास के 7 माह बाद भी शुरु नहीं हो सका मरम्मत कार्य
राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमस (सारण)। विभागीय कथित उदासीनता व घोर उपेक्षा के कारण एकमा प्रखंड के परसा पूर्वी पंचायत व आसपास के गांवों को जाने वाली संपर्क सड़क की बीते 10 वर्षों से मरम्मत नहीं हुई है। जिसके चलते ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। बताया गया है कि यह संपर्क सड़क परसागढ़ से मिल्की गांव को जाती है। जो परसागढ़ स्थिति उदासी बाबा के पोखरा से धनौती, तिलकार को जोड़ती है। जो लगभग 4 किलोमीटर तक काफी जर्जर स्थिति में है। ग्रामीणों की नाराजगी विभाग और जनप्रतिनिधियों से भी है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात होने से सड़क के अंदर के गड्ढों में पानी भर गया है। जिससे इस सड़क से होकर स्कूल जाने वाले बच्चे स्कूल जाने के दौरान साइकिल सहित गड्ढे में गिर कर घायल हो जा रहे हैं। वहीं सड़क हालत खराब होने से पैदल चलने वाले यात्री को परेशानी हो रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग