राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला समेत चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जबकि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है। घायलों में बेलहरी गांव के शैलेंद्र सिंह, पोखरेड़ा बगही के वीरेंद्र कुमार यादव, शीतलपुर के मनीष कुमार सिंह, तथा बबीता देवी शामिल हैं। वही हरखपुरा गांव निवासी मंतोष साह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल सभी व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मारपीट में घायल वीरेंद्र कुमार यादव तथा सड़क दुर्घटना में घायल मंतोष साह को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं मारपीट मामले को लेकर पीड़ित पक्ष द्वारा स्थानीय थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग