अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। श्रावण मास के दूसरे सोमवारी को जलालपुर प्रखंड के सभी शिवालय हर हर महादेव, बम बम भोले, जय शिव के गगनभेदी नारों से गूंज उठे। कुमना के कुम्भज ॠषि आश्रम स्थित ऐतिहासिक जलेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक व पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालु भक्तों का शाम तक तांता लगा रहा। वहीं हरपुर शिवालय, सम्होता के पयहाड़ी बाबा मंदिर, मिश्रवालिया का जोड़ा मंदिर, देवरिया का शिवमंदिर सहित कई अन्य शिव मंदिरों में शिव भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। हरपुर शिवालय परिसर में भव्य मेले का आयोजन किया गया। देवरिया, अनवल ,हसुलाही, चतरा पतिला के युवाओं ने गाजे-बाजे के साथ रिविलगंज के सरयू तट से जलभरी की तथा सोमवार की सुबह शिवालयों में जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से अभीष्ट कामना की। सोमवारी व्रत को धारण करने वाली युवतियों और महिलाओं ने घर पर पार्थिव बनाकर दुग्धाभिषेक कर पूजन किया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग