दैनिक राशिफल
आज तारीख है 29 जुलाई 2022 दिन शुक्रवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं। तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं। तो आइए जानते हैं
आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
किसी अपरिचित की बातों में न आएं। धनहानि हो सकती है। थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।बाहर जाने से बचें क्योंकि दुर्घटना होने की संभावना है। किसी के साथ अनबन भी हो सकती है। भाई-बहन का भरपूर साथ मिलेगा।किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
लकी नंबर- 2
लकी कलर- श्वेत
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। सुख के साधनों पर व्यय सोच-समझकर करें।परिवार में मान-सम्मान की वृद्धि होगी और घर में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा। किसी बात को लेकर मन प्रसन्न रहेगा तो वही रिश्तो में मजबूती आएगी।
लकी नंबर- 1
लकी कलर- लाल
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कार्य की गति धीमी रहेगी।आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मंगलकारी है और अचानक से धन लाभ हो सकता है। ऐसे में अपने चारो ओर नज़र बनाये रखे और किसी अवसर को हाथ से ना जाने दे।
लकी नंबर- 3
लकी कलर- हरा
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
किसी की बातों में न आएं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। अचानक लाभ के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगीदिन की शुरुआत थोड़ी सुस्त रहेगी लेकिन दोपहर तक सब ठीक हो जायेगा। मन में किसी बात को लेकर शंका रहेगी। किसी के साथ अनबन भी हो सकती है।
लकी नंबर- 6
लकी कलर- पीला
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कोई राजकीय बाधा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें। विवाद से बचें। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें। यात्रा लाभदायक रहेगी।उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को अच्छे जॉब ऑफर मिलेंगे लेकिन उन पर ध्यान कम ही जायेगा। किसी नए काम को आयाम देने के बारे में सोचेंगे।
लकी नंबर- 7
लकी कलर- भूरा
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। दोपहर में पेट दर्द की शिकायत रह सकती है। आपके पिता का स्वास्थ्य भी ढीला रह सकता है। ऐसे में बाहर जाने से बचे और पूरी सावधानी बरते।
लकी नंबर- 3
लकी कलर- लाल
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
यात्रा सफल रहेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। नई योजना बनेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं।मित्रों से किसी चीज़ की आशा रहेगी लेकिन वह पूरी नही हो पाने के कारण निराशा का भाव भी आएगा। किसी से ज्यादा उम्मीद ना रखे।
लकी नंबर- 4
लकी कलर- नीला
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के योग हैं। परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता हैकुछ बात जो इतने दिन से किसी को कहना चाह रहे थे उसे कहने का साहस आएगा और शायद आज आप उसे वह बात कह भी दे।
लकी नंबर- 9
लकी कलर- काला
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
कष्ट, भय, चिंता व तनाव का वातावरण बन सकता है। जीवनसाथी पर अधिक मेहरबान होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। नौकरी को लेकर आशान्वित होंगे और नयी ऊर्जा का संचार होगा। घर में धार्मिक अनुष्ठान होने की भी प्रबल संभावना है। परिवार का माहौल धार्मिक रहेगा।
लकी नंबर- 5
लकी कलर – स्लेटी
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। बजट बिगड़ेगा। दूर से शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। भागदौड़ रहेगी। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय लोग आज के दिन कुछ कहने से बचें और जो भी बोले सोच-समझ कर ही बोले। व्यापार में कुछ घाटा संभव है।
लकी नंबर- 8
लकी कलर- भूरा
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। किसी अपने की कोई बात बुरी लग सकती है लेकिन आप उस ओर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे। प्रेम संबंध पहले से ज्यादा मजबूत होंगे और आप उनके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करेंगे।
लकी नंबर- 5
लकी कलर- गुलाबी
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। संतान पक्ष से आरोग्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी।किसी बात को लेकर मन शंकालु रहेगा और क्या करे और क्या ना करे की स्थिति बनी रहेगी। मन को शांत रखें और दृश-निश्चय होकर कोई निर्णय ले।
लकी नंबर- 4
लकी कलर- पीला
आपका दिन मंगलमय हो






More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली