राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। पंचायत में नव निमित आवास का ग्रामीण आवास सहायक जीरो टैग कर रहे कर्मी को कुछ असामाजिक तत्वों ने लाठी डंडे से लैस होकर हमला कर दिया। जिससे कर्मी बुरी तरह घायल हो गए। ग्रामीणों ने मारपीट कर रहे उचक्कों को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना गुरुवार की है। इस मामले में शेखपुरा पंचायत के आवास सहायक परवीन कुमार ने चार लोगों के विरुद्ध थाना में नामजद लिखित शिकायत किया है। इनका आरोप है कि पर्यवेक्षक भोला भगत द्वारा मुझे पकड़ी डीह गांव जीरो टैग करने के लिए बुलाया गया। मैं गांव में पहुंचकर पीएम आवास योजना के लाभुक चांदनी देवी और पुष्पा देवी के घर का जिओ टैग करने लगा। इसी दौरान चार लफंगे रड,चाकू व हथियार से लैस होकर आए तथा जानलेवा हमला कर दिया। जिससे बुरी तरह घायल हो गया। मारपीट होते देख स्थानीय ग्रामीण दौड़ बीच बचाव किया।मारपीट कर रहे हमलावर को ग्रामीणों ने धर दबोचा। बीडीओ व थाना को सूचित किया। सूचना मिलते ही बीडीओ मंजूल मनोहर मधुप व थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंच मामले का संज्ञान लिया। चारो हमलावरों को पुलिस ने हिरासत मे लेकर थाना लाया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग