राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। नगर पंचायत परसा बाजार अंतर्गत वार्ड नं 20 पोरई नगर वस्ती से हरिनगर हाई स्कूल मार्ग पर हुए अतिक्रमण से निजात दिलाने को लेकर नगर प्रसाशन ने कयास लगाना शुरू कर दिया है। नगर कार्यपालक पदाधिकारी अरुण कुमार ने थानाध्यक्ष मनीष कुमार व जिले से आई अतिरिक्तपुलिस बल की मौजूदगी में पैमाइश कर अतिक्रमणकरियो को चिन्हित कर यथाशीघ्र सड़क को खाली करने का निर्देश दिया। कार्यपालक पदाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि नगर कार्यालय अमीन सुनील कुमार द्वारा सड़क की पैमाइश करा कर सड़क की चौड़ाई को जगह जगह चिन्हित कर पोआइंट बना दिया गया जिसमें कई लोग पेड़ लगा व घेर कर अतिक्रमण कर दिये है ।जिसे सड़क ही विलुप्त नजर आ रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग