मांझी (सारण)। कृषि विज्ञान केन्द्र के परिसर में सतत जीविकोपार्जन योजना के अंतर्गत कार्यरत मास्टर रिसोर्स पर्सन कार्यक्रम का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर गुरुवार को आरम्भ हुआ। जिसका विधिवत उद्घाटन कृषि वैज्ञानिक डॉ अभय कुमार सिंह तथा जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक संजय कुमार व क्षेत्रीय समन्वयक जय प्रकाश ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्यान वैज्ञानिक डॉ जितेंद्र चन्दोला ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूप रेखा की विस्तृत जानकारी दी। ततपश्चात डॉ अभय कुमार सिंह ने तकनीकी सत्र के प्रारम्भ में बकरी पालन से जीविकोपार्जन की विस्तृत जानकारी दी। डॉ चंदोला ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य विषय मूल आजीविका विकल्पों के लिए पशु आधारित एकीकृत कृषि प्रणाली से अवगत कराना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को सम्पन्न होगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग