राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। थाना क्षेत्र के पिरारी जिल्काबाद की एक छात्रा को शादी की नीयत से अगवा कर लिया गया। 18 वर्षीया युवती छपरा स्थित एक कॉलेज की छात्रा थी। वह घर से छपरा कॉलेज पढ़ने के लिए गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। युवती की मां का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों के सहयोग से शादी की नीयत से उसे अगवा कर लिया गया है। इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज करा कर चार लोगों को आरोपित किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग