राष्ट्रनायक न्यूज।
रसूलपुर (सारण)। एक हिन्दी दैनिक अखबार का नाम लेकर रसूलपुर के एक पत्रकार पर सोशल मीडिया के माध्यम से अशोभनीय व अभद्र टिप्पणी करना कुछ युवाओं को महंगा पड़ गया। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपित युवकों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने कहा कि पीड़ित पत्रकार की पत्नी प्रमिला देवी के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में आवेदिका प्रमिला ने कहा है कि एकमा निबंधन कार्यालय में राजस्व चोरी की छपी खबर पर बौखलाण्ं धानाडीह के ही एक किसान बीरेन्द्र सिंह के इशारे पर लाकठ छपरा गांव निवासी अंकित तिवारी,अंचित तिवारी व धानाडीह गांव निवासी पियूष राज द्वारा अखबार का नाम लेकर उनके पति को टारगेट कर अभद्र टिप्पणी सोशल मीडिया पर की गई हैं। जिससे उनके पति की छवि धूमिल हुई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग