राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के हरख पूरा गांव में शनिवार को घरेलू विवाद में एक विवाहिता को उसके सास,जेठानी,ससुर और देवर ने मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया है। घायल हरख पुरा निवासी विनोद ठाकुर की पत्नी ममता देवी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में शनिवार को किया गया। पीड़िता ने बताया की उसके पति विदेश रहते है। वह अकेली घर पर रहती है। उक्त सभी लोग घर छोड़कर भाग जाने का महिला पर विवाद बनाते है। जिसको लेकर मारपीट कर घायल कर दिए है। घायल महिला ने इस संबंध में एक शिकायत प्रतिवेदन थाने में दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पलिस के अधिकारियों ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग