राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। जिले के कुछ इलाकों में बीते दिनों भले ही झमाझम बारिश हुई हो, लेकिन सदर अनुमंडल क्षेत्र के एकमा विधानसभा क्षेत्र के एकमा और आसपास की मांझी व लहलादपुर प्रखंड में औसत से भी काफी कम बारिश होने से किसान परेशान नजर आ रहे हैं। स्थिति यह है कि दिन भर आसमान में बादल उमड़ते-घुमड़ते नजर आते हैं। लेकिन यह बादल कभी -कभार सावन की रिमझिम फुहारों वाली बारिश कर चले जाते हैं। जिससे खेतों में नमी तो आ जाती है। लेकिन खेतों में धान रोपाई की जरुरत के अनुसार पानी नहीं भर पा रहा है। उधर क्षेत्र में कम बारिश होने से किसानों की परेशानियों पर चिंता व्यक्त करते हुए एकमा प्रखंड के विशुनपुरा कला गांव निवासी व राजद नेता देव कुमार सिंह ने जनहित में राज्य सरकार व सारण के जिलाधिकारी से एकमा विधानसभा क्षेत्र को सूखा ग्रस्त घोषित करने की मांग की है। क्षेत्र के किसान विजय कुमार सिंह, परमेश्वर सिंह, मदन गोपाल सिंह, लाल साहब ठाकुर, सुजीत कुमार सिंह, अवधेश यादव, रविन्द्र कुमार सिंह, सोहन सिंह, बिरेश सिंह, अनिल कुमार सिंह आदि ने बताया कि जुलाई माह में आसमान में बादल छाए। कभी-कभी मामूली बारिश भी होती रही। श्रावण मास में तो अधिक बारिश होनी चाहिए थी। किसानों ने भी क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की शासन-प्रशासन से मांग की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग