राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। विद्युत ऊर्जा चोरी के खिलाफ दाउदपुर थाना क्षेत्र के लगुनी गांव में छापेमारी के बाद ताजपुर सर्किल के जेई इंद्रजीत सिंह ने दो लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। जेई ने बताया कि लगुनी गांव के मुन्ना कुमार के घर में टोका फंसा कर ऊर्जा चोरी के संबंध में17009 रुपये राजस्व की क्षति-पूर्ति, जबकि रोहित कुमार के घर में टोका लगाकर बिजली का उपयोग करने पर 30613 रुपये की राजस्व क्षति की पूर्ति को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। विभागीय जेई ने स्पष्ट कहा कि हर हाल में ऊर्जा चोरी करने वालो के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग