राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर गांव के ही लोगों ने महिला एवं उसके पुत्र को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी महिला एवं उसके पुत्र का इलाज रेफरल अस्पताल बनियापुर में कराया गया। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा माली टोले का है। पीड़िता कमलावती देवी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करा आधा दर्जन नामजद एवं दो अज्ञात को आरोपित किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि अपने दरबाजे पर बैठी थी। तभी गांव के ही रामप्रवेश भगत, सूरज भगत, धीरज भगत, सुबोध भगत, राकेश भगत आदि लोग लाठी- डंडे, रॉड, खंती से लैस हो दरबाजे पर पहुँच गाली- गलौज करने लगे।जिसका विरोध करने पर नामजदों ने मेरे पुत्र शशिकांत के सर पर लाठी- डंडे से प्रहार कर जख्मी कर दिया। बचाव में मैं गई तो मेरे साथ गलत नियत से दुर्व्यवहार करते हुए गले से मंगलसूत्र नोंच लिया। साथ ही मेरे देवर को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग