पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। खैरा- सत्तरघाट एस एच 90 पर मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर बाजार के पास रविवार को साइकिल सवार और बाइक सवार की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार और साइकिल सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराए गए। जहा घायलों की पहचान साइकिल सवार हंसापीर गांव निवासी राजकिशोर तिवारी का 15 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार और बाइक सवार चैनपुर गांव निवासी राजदेब साह का 24 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में हुई। जहा ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक संजय कुमार ने प्राथमिक उपचार कर बाइक सवार घायल मुन्ना कुमार को सिर पर लगे गहरे जख्म की वजह से सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग