नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। प्रखंड मुख्यालय पर प्रतिदिन जिस भी व्यक्ति को कोई समस्या या शिकायत करनी होती है वह आवेदन प्रखंड कार्यालय व अंचल कार्यालय को दिया जाता है उस आवेदन को क्लर्क सिर्फ रिसीव और डेट अंकित करके दे दिया जाता है फिर उस आवेदन पर जब शिकायतकर्ता कार्यालय से उस पर करवाई की जानकारी लेने आता है तो पता चलता है कि आवेदन है ही नहीं पुनः लिखकर देने की बात कही जाती है शिकायतकर्ता के उस आवेदन को जब क्लर्क लेता है तो पंजीकृत रजिस्टर से रिसीव नहीं होने से शिकायतकर्ता से लेकर अन्य समस्या को आवेदन देने वाले ठगे से महसूस करते है इस सम्बन्ध में बीडीओ व सीओ से पूछे जाने पर बताया कि अब रजिस्टर में पंजीकृत करके आवेदन की रिसीविंग दी जायेगी वही राजद नेता बलिराम यादव ने इस बाबत बताया कि यह रिसीविंग जो प्रखंड व अंचल कार्यालय से मिलता है वह तो शिकायतकर्ता को वेवकूफ बनाने के लिए दरअसल उस आवेदन को रद्दी की टोकरी में फेक दिया जाता है उस पर करवाई कहां होती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग