राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना में पदस्थापित एसआई हरि प्रसाद शर्मा रविवार 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्ति पर तरैया थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया। एसआई श्री शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर तरैया थानाध्यक्ष मो. शोएब आलम, प्रशिक्षु एसआई रवि कुमार, प्रवेश कुमार, चौकीदार हैदर अली, वकील राय, रामेश्वर मांझी, रंजीत कुमार यादव समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने उन्हें फूल मालाओं व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने उनके कार्यकाल की चर्चा करते हुए कहा कि हरि बाबू एक अच्छे पुलिसिंग के रूप में कार्य किये उनका कार्य काफी सराहनीय रहा, हमसभी को भी उनका अनुकरण कर अच्छे पुलिस पदाधिकारी के रूप में कार्य करना चाहिए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग