राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के लौंवा गांव निवासी व एक निजी चैनल के पत्रकार चंदन कुमार चंचल पर गत 28 जून को जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी पानापुर थाना क्षेत्र के रामदासपुर मोरिया गांव निवासी रणधीर कुमार उर्फ भुअर है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष मो. शोएब आलम ने बताया कि पिछले दिनों तरैया के उसरी-मुकुंदपुर चंवर में चोरवा बड़ के समीप उक्त आरोपी द्वारा जान मारने की नीयत से फायरिंग किया गया था। जिसमें पत्रकार बाल-बाल बच गये थे। इस कांड में तीन अज्ञात अपराधी भी नामजद किये गये थे। जिसमें पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को छपरा जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग