राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। सारण समाहरणालय सभागार में जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ निवेदन समिति की समीक्षा बैठक में एकमा विधायक श्रीकांत यादव रविवार को शामिल हुए। बैठक के दौरान उन्होंने क्षेत्र और जिले के विकास पर ध्यान देने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया। वहीं देर शाम एकमा लौटने के बाद विधायक श्री यादव, शहीद एनएसजी कमांडो विकेश गिरि के पैतृक गांव एकमा प्रखंड के बेतवनियां पहुंचे। जहां शहीद के चित्र पर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने शहीद परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मांझी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राजेश प्रसाद, अवधेश यादव, सुभाष प्रसाद यादव, अनिल कुमार यादव, जितेंद्र कुमार यादव, अशोक राय, मनोज कुमार आदि अन्य शामिल थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग