राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर एकमा व रसूलपुर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र से शराब मामले के दो आरोपितों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया गया है कि एकमा थाने की पुलिस ने गलिमापुर गांव में छापेमारी कर काफी समय से फरार वारंटी अमरनाथ सिंह को गिरफ्तार कर लिया। एकमा पुलिस ने इस दौरान गजियापुर गांव में छापेमारी कर शराब कांड के फरार आरोपित निर्मल प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। वहीं रसूलपुर थाने की पुलिस ने रामपुर गांव में छापेमारी कर पियक्कड धीरज कुमार को गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि धीरज कुमार शराब पीकर अपनी पत्नी व बच्चों के साथ वेवजह प्रति दिन मारपीट करता था। विरोध करने पर वह अपने माता- पिता की भी पिटाई करता है। बताया जाता है कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों से आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग