पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक महमदपुर एस एच 90 पर मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर उच्च विद्यालय के पास सोमवार को अनियंत्रित पिकअप ने कांवरिया से भरी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें पिक अप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई वही पिक अप चालक भी घायल हो गया। मौके पर पहुंचे आर्मी कैंटिन संचालक रंजन कुमार सिंह ने पहुंच घायल पिक अप चालक को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। और मामले में समाधान कराना गया। वही मामले के बारे में बताया कि ट्रक पर सैकड़ों कावरिया थे और सोमवार को जल चढ़ाने अरेराज जा रहें थें कि पिक अप जो मोतीहारी से बक्सर जा रहा था वह अनियंत्रित होकर ट्रक में टक्कर मार दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग