नगरा (सारण)। प्रखंड के कादीपुर निवासी रवि प्रकाश को जदयू के श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के पद पर तीसरी बार मनोनीत किया गया। जिससे कार्यक्रताओं में खुशी की लहर है। वही मनोनयन पत्र देते हुए श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ई. रामचरित्र प्रसाद ने कहा की पिछले कार्यकाल में बहुत ही सराहनीय कार्य रहा जिसको देखते हुए पुनः तीसरी बार रवि प्रकाश को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी, बिहार प्रदेश सचिव अल्ताफ आलम राजू, जिला अध्यक्ष मुरारी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष विशाल सिंह राठौड़, वासिम अकरम, सोनू आलम, अरुण ब्याहुत, मोना अंसारी, दीपक गणेश यादव, दिनोज कुमार, हरेंद्र साह आदि कार्यकर्तओं ने बधाई दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग