राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध शिलानाथ मंदिर शिल्हौड़ी शिव मंदिर में सावन के तीसरी सोमवारी को हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। पूरा मंदिर सुबह से ही जय शिव शंकर, बोलबम के जयकारे से गुंजयमान होता रहा। मंदिर प्रबंध कमिटी के लोगों के अनुसार दोपहर दो बजे दिन तक लगभग पच्चीस हजार शिव भक्तों ने बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक कर लिया था। भक्त सुबह तीन बजे से ही लाइन में लगे थे, मंदिर का पट खूलते ही शिव भक्तों ने जलाभिषेक करना प्रारंभ कर दिया जो कि संध्या तक लगातार चलता रहा। सावन के तीसरी सोमवारी को होने वाले भीड़ को लेकर प्रशासन ने बड़े पैमाने पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्त की थी। सोमवारी को लेकर पुलिस भी काफी चुस्त दुरुस्त दिखी। प्रशासन की चुस्त दुरुस्त व्यवस्था से श्रद्धालुओं को जलाभिषेक मे परेशानी नहीं हुयी। हालांकि मुख्य सड़क पर अचानक भीड़ अधिक जमा होने से रह रह कर जाम भी लगता रहा। मंदिर न्यास समिति के सदस्यों की देख रेख में मंदिर विकास में पूजा करने आए श्रद्धालु भक्तों से 17360 रुपए की राशि दान में प्राप्त हुई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग