- अस्पताल के नाम पर दान की गई जमीन में चलता है प्रखंड कार्यालय
राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। पानापुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय वर्तमान में अस्पताल के नाम पर दान दी गई जमीन में संचालित हो रहा है। प्रखंड के स्थापना के 28 वर्षों के बाद भी पानापुर को अपना जमीन नहीं मिल पाया है। जिसके कारण पानापुर प्रखंड का अब तक अपना घर भी नहीं बन पाया है। पानापुर प्रखंड को अपना घर उपलब्ध कराने के लिए अधिकारी माथा-पच्ची कर रहे हैं। पानापुर-मोरियां मुख्य सड़क के नजदीक स्थित तुर्की पैक्स गोदाम के नजदीक लगभग 6 बीघा से अधिक सरकारी जमीन है। आने वाले समय में पानापुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का अपना घर तुर्की पैक्स के नजदीक बन सकता है। इस सरकारी जमीन का निरीक्षण कई बार स्थानीय अधिकारियों के साथ वरीय अधिकारी भी कर चुके हैं। फिलहाल इसी खाली जमीन पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण का प्रस्ताव भेजने की चर्चा चल रही है। पानापुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का स्थल बदल सकता है। संभावना जताई जा रही है कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय के भवन निर्माण का प्रस्ताव तुर्की पैक्स गोदाम के नजदीक भेजा जा सकता है। यदि तुर्की पैक्स गोदाम के नजदीक प्रखंड सह अंचल कार्यालय चला जायेगा तो रामपुर खरौनी, महम्मदपुर, मोरियां आदि गांवों के विकास को पंख लग सकते हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग