राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। ग्राम पंचायतों के विकास में जनप्रतिनिधियों की भूमिका व प्रावधानों को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को जानकारी मुहैया कराने को ले ताकि वह अपने पंचायत में विकास का कार्य धरातल पर उतार सकने के उद्देश से बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग प्रखण्ड स्तरीय जनप्रतिनिधियो के लिए प्रारंम्भिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन दो बैचों में किया जा रहा है। जिसमें प्रथम बैच में पंचायत समिति (प्रमुख तथा उपप्रमुख को छोड़ कर) सदस्य जो 01.08.2022 से 18.08.2022 तक जिले के 6 प्रखण्ड के सभागार में बने प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे तो वहीं दूसरे बैच में मुखिया तथा उप मुखिया दिनांक 16 से 30 अगस्त 2022 तक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इस दौरान सभी प्रशिक्षणप्राप्त जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण से संबंधित PPT कीट (डायरी सह नोट बुक, कलम, पंचायती विभाग द्वारा किताब) उपलब्ध कराया जाएगा।
बीडिओ को प्रशिक्षण स्थल पर सभी प्रकार की तैयारियां करने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश:
जिले के सभी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के प्रारंम्भिक प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने को ले सारण जिलाधिकारी राजेश मिणा ने प्रशिक्षण से संबंधित सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को स्थल पर अनिवार्य रूप से वहां बैठन की व्यवस्था एवं शौचायल की उपलब्धता, प्रशिक्षण सामग्री, प्रोजेक्टर, साउण्ड सिस्टम, लैपटॉप, फोल्डर फिडबैक फॉम, बैनर, पानी, चाय, और प्रतिभागियों के लिए भोजन की व्यवस्था करने की जिम्मेवारी दी गई है।
जनप्रतिनिधियों को पंचायती राज अधिनियम व योजना की दी जाऐगी जानकारी:
सारण जिले के प्रखण्ड स्तरीय जनप्रतिनिधियो के लिए प्रारंम्भिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य, मुखिया तथा उपमुखिया को प्रशिक्षण के क्रम में पंचायती राज अधिनियम 2006 की जानकारी देने के साथ ही उन्हें त्रि-स्तरीय पंचायती राज संस्था के पदाधिकारियों के लिए अधिनियम, के साथ पंचायत समिति सदस्य, मुखिया तथा उपमुखिया के कार्य एवं शक्ति की जानकारी दी जाऐंगी ताकि वे अपने कार्य व शक्ति व अधिनियम के अनुरूप अपने पंचायत में कार्य कर सके। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें पंचायती राज के उद्भव एवं विकास के संबंध में चर्चा के साथ ही ग्राम पंचायतों में होने वाली खासकर पंचायत का उद्भव एवं विकास, ग्राम सभा, निगरानी समितियां, ग्राम पंचायत धारा 11- 33, ग्राम पंचायत की स्थायी समितियां, वार्ड सभा, ग्राम पंचायत विकास योजना, आपदा प्रबंधन व वार्ड क्रियान्वयन समिति के कार्य,15वीं वित्त से खर्च होने वाले राशि के बारे में जानकारी के साथ ही नई योजनाओं के बारे में बिंदुवार चर्चा की जाएगी।
पंचायत समिति सदस्य का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का विवरण:-
प्रखण्ड का नाम प्रशिक्षण स्थल प्रशिक्षण तिथि
जलालपुर और सदर प्रखण्ड प्रखण्ड कार्यालय सदर 01 से 03 अगस्त
बनियापुर तथा मांझी प्रखण्ड मेमोरियल हॉल 01 से 03 अगस्त
अमनौर तथा गड़खा प्रखण्ड कार्यालय गड़खा 01 से 03 अगस्त
रिविलगंज, एकमा तथा लहलादपुर प्रखण्ड कार्यालय एकमा 04 से 06 अगस्त
नगरा, इसुआपुर तथा मशरक प्रखण्ड कार्यालय इसुआपुर 04 से 06 अगस्त
पानापुर, तरैया तथा मढ़ौरा प्रखण्ड कार्यालय तरैया 04 से 06 अगस्त
सोनपुर तथा दरियापुर प्रखण्ड कार्यालय एकमा 16 से 18 अगस्त
दिघवारा, परसा, मकेर प्रखण्ड कार्यालय एकमा 16 से 18 अगस्त
मुखिया तथा उपमुखिया का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का विवरण:-
प्रखण्ड का नाम प्रशिक्षण स्थल प्रशिक्षण तिथि
रिविलगंज तथा सदर, प्रखण्ड कार्यालय सदर 16 से 18 अगस्त
दिघवारा तथा परसा प्रखण्ड कार्यालय परसा 20 से 23 अगस्त
अमनौर, तथा मकेर प्रखण्ड कार्यालय अमनौर 20 से 23 अगस्त
मढ़ौरा प्रखण्ड कार्यालय मढ़ौरा 20 से 23 अगस्त
तरैया तथा पानापुर प्रखण्ड कार्यालय तरैया 24 से 26 अगस्त
इसुआपुर तथा मशरक प्रखण्ड कार्यालय इसुआपुर 24 से 26 अगस्त
नगरा तथा जलालपुर प्रखण्ड कार्यालय नगरा 24 से 26 अगस्त
एकमा तथा लहलादपुर प्रखण्ड कार्यालय एकमा 27 से 30 अगस्त
मांझी प्रखण्ड कार्यालय मांझी 27 से 30 अगस्त
बनियापुर प्रखण्ड कार्यालय बनियापुर 27 से 30 अगस्त


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग