राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। अखिल भारतीय बीएसएनएल डीओटी पेंशनर एसोसिएशन की आमसभा सोमवार को हुई। सभापति बैठा की अध्यक्षता में हुई सभा में पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। इससे पहले पूर्व जिला सचिव योगेंद्र प्रसाद ने अपना वार्षिक प्रतिवेदन दिया। साथ ही कोषाध्यक्ष ने भी अपना वित्तीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। सभी पदाधिकारी आम सहमति से चुने गए। सभापति बैठा अध्यक्ष तथा योगेंद्र प्रसाद संरक्षक चुने गए। इसी तरह चंदेश्वर प्रसाद राय जिला सचिव, नगेंद्र प्रसाद गुप्ता सहायक सचिव, नूर आलम अंसारी संगठन मंत्री, रमिता राय कोषाध्यक्ष, जगनारायण सिंह उप कोषाध्यक्ष तथा शिवाकांत दुबे अंकेक्षक चुने गए। कार्यकारिणी सदस्यों में मुरारी जी, जगरनाथ बैठा, एमएल पाल, रामनरेश सिंह आदि शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग