मशरक में अलग-अलग गांवों में दो मामलों में मारपीट में दो लोग घायल
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में मारपीट की घटनाओं में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहले मामले में कर्ण कुदरिया गांव गोपी टोला गांव में मोबाइल चोरी के विवाद में पूछने पर जमकर मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गए।घायल का इलाज के दौरान पहचान कर्ण कुदरिया गांव में रामप्रवेश महतो के 18 वर्षीय पुत्र मिथुन कुमार के रूप में हुई। मामले में घायल ने थाना पुलिस मे आवेदन देने की बात बताई जिसमें सुदीश महतो, अशर्फी महतो को आरोपित किया है। मामले में घायल ने बताया कि उनका दो स्मार्ट फोन और 5000 रूपया चोरी कर लिया गया, जिसके बारे में पड़ोसी से पूछताछ करने पर मारपीट कर लोहे के रड से सर फोड़ दिया गया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वही दूसरे मामले में मशरक तख्त टोला दलित टोला में शराब पीकर हंगामा करने से रोकने पर जमकर हुए मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया जिसकी इलाज के दौरान पहचान स्व दशा मांझी के 35 वर्षीय पुत्र ब्रह्मदेव मांझी के रूप में हुई। वही दोनो मामलों में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग