सरयू नदी की बीच धारा में बालू लदी दो नावों की हुई टक्कर में एक नाव डूबी
मांझी(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मझनपुरा स्थित प्रसिद्ध गांगोपड़ाइन मन्दिर के सामने सरयु की बीच धारा में बालू लदी दो नावों की हुई टक्कर में एक नाव डूब गई। जबकि दूसरी क्षतिग्रस्त नाव को सकुशल लेकर नाविक यूपी की ओर भागने में सफल रहा। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि डूब रही नौका पर सवार लगभग डेढ़ दर्जन सवार मजदूर व नाव संचालक तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे। बाद में पुलिस के पहुंचने की सूचना पाकर सभी मजदूर नदी किनारे के रास्ते भाग निकले। उक्त दुर्घटना में किसी भी मजदूर के डूबने की कोई सूचना नही है। नदी के बीचो-बीच डूबी नाव छपरा सदर के बलवन टोला निवासी नंद लाल की बताई जाती हैं। नाव डूबने की खबर पाकर पहुंची मांझी पुलिस ने नदी के रास्ते यूपी जा रही नाव संचालकों को हड़काया। दो नावों की टक्कर की वजह से डुबी बालू लदी नौका भी यूपी की ओर जा रही थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार रोक के बावजूद कुछ नाव संचालक चोरी छिपे बालू खाली कर रहे हैं। थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा ने बताया कि बालू लदी नाव पकड़े जाने पर उनके खिलाफ कानूनी कारवाई की जाएगी। मालूम हो कि सरयु में उफान की वजह से बड़ी नाव भी बालू लेकर मांझी तथा यूपी के चांद दीयर व सिताब दियारा आदि इलाक़ों में चोरी छिपे लाल बालू बेंच रहे हैं। नाव डूबने की खबर के बाद प्रशासन की सक्रियता के कारण नाव संचालकों में हड़कंप व्याप्त है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग