अरूण कुमार तिवारी। राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। जदयू के जिला महासचिव अभिषेक रंजन सिंह के भोरहा स्थित आवास पर मंगलवार को प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुशवाहा की अध्यक्षता में जदयू कार्यकर्ताओं की एक बैठक की गयी। प्रखंड प्रभारी सह जिला महासचिव राजकिशोर सिंह एवं लालमुनी देवी की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में पार्टी की मजबूती के लिए संगठन विस्तार पर चर्चा की गयी। बैठक में उपस्थित पंचायत अध्यक्षों एवं बूथ लेवल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रभारी श्री सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी पार्टी के रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही पार्टी शिखर पर पहुँच सकती है इसलिए सभी कार्यकर्ता आमलोगों को पार्टी से जोड़ने के अभियान में जुट जाएं। बैठक में जिला महासचिव हरेंद्र सिंह, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव ज्ञानती देवी, युवा जदयू के रणवीर सिंह, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, पूर्व मुखिया अनिल कुमार, पवन कुमार सिंह, उदय गिरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग