अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के सम्होता निवासी प्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय गणेश सिंह के श्राद्ध कर्म पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में क ई गणमान्य शामिल हुए। सभी ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उपस्थित जनों ने उन्हें सहज व सरल हृदय का समाजसेवी बताया। स्व0 गणेश सिंह राष्ट्रीय एथलेटिक कोच संजय कुमार सिंह व जलालपुर के शिक्षक नेता दिलीप कुमार सिंह के पिताजी थे। स्वर्गीय गणेश सिंह समग्र क्रांति के जनक जयप्रकाश नारायण के अंगरक्षक भी रहे थे। उनकी श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मंत्री गौतम सिंह, पूर्व मंत्री महाचंद्र सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव दिनेश कुमार सिंह, शिक्षक नेता सुरेन्द्र सिंह, मुखिया डब्ल्यू सिंह,शिक्षक नेता राजेश तिवारी, धर्मनाथ सिंह, सुरेंद्र राम, मुकेश तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी, राजेश पांडेय, संतोष सिंह, राकेश सिंह अभय सिंह, एच एम अम्बष्ट गुंजन, प्रभुनाथ पंडित, उमाशंकर साह, भोला प्रसाद, सहित कई अन्य भी उपस्थित रहें।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली