छपरा में खाना बनाने के दौरान आग से झुलसी महिला की मौत
छपरा(सारण)। खाना बनाने के दौरान आग से झुलसी एक महिला की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में सोमवार को मौत हो गयी। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर भगवान बाजार थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम कराया और उसके परिजनों को सौंप दिया। वह खैरा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपट्टी गांव निवासी रामचंद्र सिंह की पत्नी 65 वर्षीय राजो कुंवर बताई जाती है। परिजनों के अनुसार महिला अपने घर में खाना बना रहे थी। इसी दौरान रविवार को आग से झुलस गयी, जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग