- पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द के साथ त्यव्हार मनाने की किया अपील
नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। प्रखण्ड के थाना परिसर में मुहर्रम के त्यव्हार को लेकर एक शांति समिति की बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ मृत्युंजय कुमार ने किया। बैठक में मुख्यरूप से बीडीओ मंजूल मधुप, थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी, समेत दर्जनों समाजसेवी बुद्धिजीवी शामिल हुए। बीडीओ मंजूल मनोहर मधुप ने लोगो से आग्रह किया कि मुहर्रम त्यव्हार शांति और सौहार्दपूर्ण रूप से मनाए,थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार गुप्ता ने कहा तजिया जुलुश के लिए मोहर्रम में लाइसेंस लेना अनिवार्य है। किसी प्रकार के सौहार्द बिगाड़ने वाले पर पुलिस की नजर रहेगी, जुलुश निकालने के दौरान कही एक जगह जाम लगाकर नही रहना है। मो मख़सूद आलम, लाल महमद,ने कहा मुहर्रम इमाम हुसैन और उनके फॉलोअर्स की शहादत की याद में दुनियाभर में यह त्यव्हार मनाते है। शांति सौहार्द भाईचारा यही भारतीय होने का यही पहचान है।इस मौके पर पूर्व मुखिया बिजय कुमार बिद्यार्थी,बीडीसी बिकाश महतो,पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय, समाजसेवी मयंक कुमार सिंह, वार्ड अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह, राम प्रवेश महतो, अर्जुन राम, पूर्व जिला पार्षद मुन्ना बैठा, मो सज्जाद, मनाना मिया समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग