संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पंचायती राज्य विभाग द्वारा आयोजित पंचायत समिति सदस्यों का तीन दिवसीय गैर- आवासीय प्रारंभिक प्रशिक्षण का बुधवार को समापन किया गया।प्रशिक्षण का आयोजन प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में 01-03 अगस्त तक की गई थी। जिसमें बनियापुर के 33 और मांझी प्रखंड 32 सहित कुल 65 बीडीसी सदस्यों ने भाग लिया। बीपीआरओ तरुण कुमार के कुशल प्रबंधन में प्रशिक्षक के रूप में जिला से आये त्रिपुरारी शरण और राजेश पासवान के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। अंतिम दिन बीडीसी सदस्यों को 15 वीं वित्त आयोग, छठी वित्त आयोग, लेखा संधारण, अंकेक्षण आदि विन्दुओ पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण समाप्ति के उपरांत बीडीसी सदस्यों से फीड बैक भी लिया गया।जिसमें सदस्यों ने एक स्वर में प्रशिक्षण, प्रशिक्षक एवं व्यवस्था के प्रति संतोष प्रकट करते हुए आगे भी इस तरह के प्रशिक्षण आयोजित करने का आग्रह किया।मौके पर बीडीसी सदस्य मोख्तार राय, शीला देवी, अशोक कुमार गुप्ता,पवन शर्मा, मणिभूषण दूबे, अनिल कुमार शर्मा, त्रिभुवन साह, लक्ष्मण यादव,अजय पाण्डेय, रामएकबाल सहनी आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

फ़ोटो (प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित बीडीसी सदस्य)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग