दैनिक राशिफल
आज तारीख है 04 अगस्त 2022 दिन गुरुवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं। तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं। तो आइए जानते हैं
आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
लेन-देन में सावधानी रखें। रोजगार मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अचानक लाभ होगा। धन संबंधी कार्यों में विलंब से चिंता हो सकती है। स्कूल के छात्रों को आज किसी बात की टेंशन रहेगी। घर में तनाव की स्थिति रह सकती हैं लेकिन लड़ाई-झगड़ा नही होगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मेहमानों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने काम से काम रखें। दूसरों के विश्वास में न आएं।जिनकी शादी को कुछ ही समय हुआ हैं उन्हें किसी बात का डर सताएगा। हालांकि यह बेवजह का डर होगा लेकिन फिर भी आप चिंता में रहेंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 3
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
किसी दोस्त से पुराना झगड़ा चल रहा है तो वह खत्म हो जायेगा। नौकरी में कुछ बदलाव आ सकते हैं लेकिन आप उन्हें सहजता के साथ स्वीकार कर लेंगे।चोट व रोग से हानि संभव है। कुसंगति से हानि होगी। विवाद न करें। फालतू खर्च बढ़ेंगे। आवास संबंधी समस्या का समाधान संभव है। आवेश में कोई कार्य नहीं करें।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 6
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आय बढ़ेगी। भोग-विलास में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। स्थायी संपत्ति के मामले उलझेंगे। कार्य में मित्रों की मदद मिलेगी।यदि आज कही बाहर जाने का मन बना रहे है तो उसे टाल दे अन्यथा परिवार के ऊपर कोई मुसीबत आ पड़ेगी। छात्रों को आज अपने करियर को लेकर चिंता रहेगी।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 9
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। थकान रहेगी। परिवार एवं समाज में आपके कामों को महत्व एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा।अपने पार्टनर से कुछ सरप्राइज मिल सकता है लेकिन उन्हें बताए नहीं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और आज उनके साथ कहीं बाहर घूमने जाने का भी प्लान बनेगा।
शुभ रंग: संतरी
शुभ अंक: 3
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
शारीरिक कष्ट संभव है। लेन-देन में सावधानी रखें। सुख के साधन जुटेंगे। रुका हुआ धन मिलेगा। अधूरे काम समय पर सफलता से होने पर उत्साह बढ़ेगा।कई दिनों से जॉब की तलाश में है तो आज आपके लिए कई ऑफर आ सकते हैं। इसलिये अपना ध्यान चारो ओर बनाये रखे और सोच-समझ कर ही कोई निर्णय ले।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 4
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
कम प्रयास से काम बनेंगे। धनार्जन होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। परिवार से संबंध घनिष्ठ होंगे। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें।व्यापार में कोई बड़ा लाभ मिल सकता हैं लेकिन आपके प्रतिद्वंद्वी उसे आपसे छिनने का प्रयत्न करेंगे। ऐसे में सतर्क रहे। वैसे आज आपकी कुंडली में धन प्राप्ति के प्रबल योग है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 7
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
चोरी, चोट व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धनार्जन होगा। भागदौड़, बाधाओं व सतर्कता के बाद सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख, संतोष बढ़ेगा।घर में किसी बात को लेकर कहासुनी होगी लेकिन आपसी समझ से वह बात जल्दी ही सुलझ जाएगी। किसी के मन में कोई बात रह गयी हो तो उसी समय खुलकर बात करे।
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 6
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
पुराना रोग उभर सकता है। बेचैनी रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी बाधा दूर होगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। कार्य में भागीदार सहयोग करेंगे।कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों को यदि अपने किसी प्रोजेक्ट में दिक्कत आ रही हैं तो आज उन्हें अपने सीनियर से सहयोग मिलेगा। उनका मार्गदर्शन आपके बहुत काम आएगा।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 2
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
घर-परिवार की चिंता रहेगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर होगी। आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। लाभदायक सौदे होंगे।सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है लेकिन ऐसे में डरे नहीं क्योंकि यह सामान्य होगा। फिर भी आप पूरी सावधानी बरते और घरवालो को भी ऐसा ही कहे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी नए कार्य में भाग लेने के योग हैं। विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा।कही आपके रिश्ते की बात चल सकती हैं लेकिन आपके पिता इससे ज्यादा खुश नहीं दिखाई देंगे। ऐसे में उनसे इस विषय पर खुलकर बात करे और उनके मन की जाने।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 5
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
घर-परिवार की चिंता रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जोखिम न लें। अचानक यात्रा के भी अच्छे फल मिलेंगे। आमदनी में वृद्धि होगी।घर में धार्मिक अनुष्ठान होने के संकेत है। परिवार में किसी बात को लेकर प्रसन्नता होगी। आप अपने भाई-बहन के लिए कुछ नया करने का प्रयास कर सकते है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 1
आपका दिन मंगलमय हो






More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली