राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। एक ऑनलाइन कंपनी ने पीड़ित से पहले एक लिंक पर 2 रुपया मंगवाए। इसके बाद आवेदक ने जिस अकाउंट से पैसे भेजे गए थे उस अकाउंट से फर्जीवाड़ा कर 22 हजार रुपये गायब हो गए। मामला मढ़ौरा नगर क्षेत्र के असोनिया वार्ड नंबर 4 का बताया जा रहा है। मामले को लेकर पीड़ित कमला प्रसाद यादव का पुत्र अजीत कुमार ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा है कि उसने एक कंपनी के टोल फ्री नंबर पर फोन करके पूछा था कि उसका समान कब तक आएगा। इस दौरान उससे 2 रुपया पेमेंट एक लिंक पर करने को कहा गया। जब उसने मोबाइल से 2 रुपये भेज दिया तो थोड़ी देर बाद उसके बैंक खाता से पहली बार में बारह हजार दूसरी बार में दस हजार, तीसरी बार में दस हजार रुपये कट गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग