राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस और एएलटीएफ टीम ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के सेमरी मुसहर टोली गांव में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी में अवैध ढ़ंग से गैलनो में छुपा कर रखा दो हजार लीटर महुआ फास नष्ट किया गया जो शराब बनाने को रखा गया था। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि एएलटीएफ टीम में दारोगा मो फूलहसन और थाना पुलिस जमादार विपिन कुमार की अगुवाई में भारी संख्या में पुलिस की मौजूदगी में सेमरी मुसहर टोली गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया जहा प्लास्टिक के गैलनो में छिपा कर रखा गया 2000 हजार लीटर महुआ फास नष्ट कर सभी उपकरणों और गैलनो में आग लगा दिया गया। वही पुलिस बल को आता देख शराब धंधेबाज फरार हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग