राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर हुई। बैठक में हर घर तिरंगा कार्यक्रम की सफलता के लिए कई कार्यक्रम तय किए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने बताया तिरंगा झंडा जिला कार्यालय तथा सभी डाक घरों में बिक्री के लिए उपलब्ध है। भाजपा जिला कार्यालय पर तिरंगा झंडा विक्रय केन्द्र का उद्धघाटन भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने किया। जिसमें प्रथम चरण (1-11 अगस्त 2022) – यह चरण क्षेत्र में माहौल बनाने के लिए उपयोग करना है। होर्डिंग, पोस्टर, बैनर लगवाना है।युवा मोर्चा द्वारा सभी विधानसभा क्षेत्र में बाईक रैली निकलना है। तिरंगा यात्रा निकालना है। द्वितीय चरण (11-13 अगस्त 2022) इस चरण के दौरान सभी गाँवों, गलियों एवं वार्डों में प्रभात फेरी (45 मिनट या 1 घंटे) तिरंगे के साथ निकालनी है। इनमें जो भजन गाने हैं, वह इस प्रकार से हैं: 1. रघुपति राघव राजा राम (मूल भजन) 2. राष्ट्रगीत वंदे मातरम् (पूर्ण) तृतीय चरण (13-15 अगस्त, 2022) सभी घरों में 13 अगस्त को सूर्योदय के बाद तिरंगा लहराना एवं 15 अगस्त को सूर्यास्त के बाद उतारना। तिरंगे के साथ अपना एवं अपने परिवार की सेल्फी लेना और सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में साझा करना है। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, लाल बाबु कुशवाहा, डॉक्टर धर्मेन्द्र कुमार सिंह, राजेश ओझा, जय शंकर बैठा, महामन्त्री रामाशंकर मिश्र शांडिल्य, मिडिया प्रभारी संजय सिंह, श्याम बिहारी अग्रवाल, मंत्री सत्यानंद सिंह, सुपन राय, गायत्री देवी, सीमा सिंह, विरेन्द्र पाण्डेय आदि उपस्थित हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग