राष्ट्रनायक न्यूज।
सभी लोग जानना चाहते है़ कि अगस्त महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है। मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा , मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नयी समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं।जाने संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है ।
पारिवारिक जीवन :
यह माह आपके लिए अनुकूल रहेगा।परिवार में मान – सम्मान बने रहेगा।समाज मे आपका प्रभाव बने रहेगा।पुराना विवाद चल रहा था खत्म होगा।आपके बात से परिवार मे काफी प्रभावित होंगे। परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा। जिसे मन प्रसन्न रहेगा।माह के अंत में नये मेहमान का आगमन होगा।भाई -बहन का पूरा सहयोग बना रहेगा।माह के अंत में परिवार में किसी का तबियत ख़राब होगा। इसलिए थोड़ी मानसिक परेशानी बनी रहेगी।
व्यापार तथा नौकरी :
माह के शुरुआत में सब ठीक चलेगा। व्योपार ठीक चलेगा ग्राहक के साथ संबंध ठीक रखे। किसी अनजान व्यक्ति से आपको विशेष लाभ होगा। माता -पिता से पूरा सहयोग मिलेगा। किसी से समझौता करने से पहले उनकी जाँच कर ले।लाभ भरपुर होगा। नये कार्य की आरम्भ होगी।जिसे पुरानी कर्ज दुर होगी।पुराना कर्ज वापस मिलेगा।सरकारी अधिकारी के लिए यह माह थोड़ा परेशानी बना रहेगा। कार्य करने के पहले सोच विचार कर करे।निजी क्षेत्र में कार्य करने वाले के लिए यह माह उतम रहेगा। अधिकारी का पूरा सहयोग रहेगा।
शिक्षा तथा नौकरी:
निम्न वर्ग के विधार्थियों को पढने में विशेष ध्यान रहेगा।उच्च वर्ग के विधार्थी कोई अपनी योजना को पूरा करेगे।साथ मे इनका प्रदर्शन ठीक रहेगा।भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग नये नौकरी की तलाश में है। उनको नये नौकरी जल्द मिलेगी।लेकिन थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरी परिवर्तन का पूरा योग बन रहा है।राहू और मंगल की यूति से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। तथा सफलता प्राप्त होगी।प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो इस माह सफलता मिलेगी।यह समय ठीक है इसका पूरा उपयोग करे।
प्रेम संबंध:
यह माह प्रेम संबंध ठीक रहेगा।नये प्रेम संबंध स्थापित होंगे।जो लोग पहले से अपने प्रेमी /प्रेमिका के संबंध स्थापित कर लिए है। उनको अपने प्यार में पूरा विश्वास बना रहेगा। संभवतः प्रेमी के साथ दाम्पत्य जीवन की शुरुआत कर सकते है।लेकिन माह अंत में मानसिक परेशानी रहेगी।एक दुसरे को समझने को कोशिश करे। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।आपसी विश्वास बना रहेगा।लेकिन बीच में थोड़ी मनमुटाव बनेगा।अपने में सरल स्वभाव रखे।अहंकार को दुर करे।
स्वास्थ :
स्वास्थ ठीक नहीं रहेगा।कई बार उतार -चढ़ाव बनेगा।मानसिक तनाव भर्म बना रहेगा।थोड़ी आराम करे। स्वास्थ ठीक रहेगा।पौष्टिक आहार ले तथा बाहर के खाना खाने से बचे।मानसिक रूप सेआप स्वास्थ रहेगे। महीने के अंतमे बैचैनी बनी रहेगी फिर ठीक होंगे।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : सलेटी
उपाय :
शनि भगवान का पूजन करे तथा दही मंदिर में दान करे।
संजीत कुमार मिश्रा, ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली