राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के बगडीहा निवासी 25 वर्षीय ताराचंद मांझी ने गाड़ी का हॉर्न बजाने को लेकर चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी करने की प्राथमिकी पानापुर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन में ताराचंद मांझी ने कहा है कि मैं अपने गांव के एक व्यक्ति के साथ बाइक से बेलौर बाजार जा रहा था। इसी दौरान पिपरा शिव मंदिर के पास 6 व्यक्ति सड़क छेंक कर चल रहे थे। हॉर्न मारने पर उनलोगों ने रोक कर नाम पूछा। नाम जानने के बाद जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए ताबड़तोड़ चाकू से सिर पर हमला कर दिया। जख्मी युवक का उपचार पानापुर पीएचसी के बाद छपरा सदर अस्पताल में हुआ। पीड़ित युवक ने पिपरा गांव के 3 व्यक्तियों को नामजद और 3 अज्ञात को आरोपी बनाया है। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग